समय तेजी से बदल रहा है । भारतीय संस्कृति व उससे जुडे़ प्रतीक पार्श्व में चले जा रहे हैं । गोवंश धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है... जगह-जगह गौवंश के वध हेतु (Slaughter Houses) बनते जा रहे हैं... ऐसे में आज से तीस-चालीस साल बाद सन २०४०-२०५० में कक्षा दूसरी-तीसरी के बच्चे को "गाय" पर दस वाक्य लिखने को कहा जाये तो वह क्या लिखेगा...
१. गाय एक जानवर होता था, जो भारत मे पाया जाता था ।
२. गाय शहर में नहीं रह सकती, क्योंकि हमारी कालोनी में घास नहीं है ।
३. गाय दूध भी देती है, लेकिन हम दूध "डेरी" से ही लेते हैं ।
४. अमेरिका में लड़के को "गाय" कहते हैं ।
५. मेरी "ग्रैण्डमा" के पास गाँव में गाय थी, हम यहाँ नहीं रख सकते, "लायसेंस" नहीं है ।
६. गाय के गोबर को हम "शिट" कहते हैं ।
७. गाय के दो सींग होते हैं, जो मारने के काम आते हैं ।
८. गाय का चेहरा मेरे दोस्त की "मॉम" से मिलता है ।
९. पुराने जमाने में गाय को माता कहते थे, पता नहीं क्यों ?
१०। "डैड" कहते हैं कि गाय और जंगल बहुत काम के हैं... लेकिन मैने दोनों नहीं देखे |
प्रस्तुतकर्ता--- यशपाल सोलंकी yashpal@shreshthbharat.in
--
स्वाभिमानी भारत
सबसे पहले देश फिर धर्म-संस्कार-सभ्यता-संस्कृति-समाज-निज भाषा पर गर्व करना ही सही राष्ट्रवाद है|
Sunday, 3 October 2010
Saturday, 2 October 2010
आमंत्रण
राजीव सिंह जी आपका स्वागत है; प्रथम संपर्क, प्रथम टिप्पणी, और उत्साह वर्धन के लिए |
आशा है आप भारत स्वाभिमान से जुड़े किसी भी प्रकल्प के सदस्य होंगे इसलिए हम आपको इस ब्लॉग का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करते हैं | अपनी अनुमति और इमेल पता तथा आन्दोलन से जुडाव के विषय में विचार और सदस्यता के विषय में लिखते हुए ब्लॉग पर ही टिप्पणी करें |

Thursday, 30 September 2010
भारत स्वाभिमान न्यास से जुड़े सदस्यों के लिए खुला आमंत्रण
"स्वाभिमानी भारत" ब्लॉग में आपका स्वागत है | यह ब्लॉग पूर्णतया स्वामी रामदेव जी महाराज के प्रयासों को सफल बनाने के लिए समर्पित है | भारत स्वाभिमान न्यास और बी एस टी गूगल समूह से जुड़े सदस्यों के लिए खुला आमंत्रण है कि वह इसके सदस्य बनें और अपने विचार यहाँ सबके अवलोकन के लिए लिखें |
अभी यह ब्लॉग अपनी निर्माण वेला में है इसमें जल्द ही सुधार और सदस्य बनाने का क्रम आरम्भ करने की योजना है,लेकिन वो भी तब, जब आप सभी सदस्य और मुख्यालय इसे मान्यता देंगे |
कृपया देखिये और अपने विचार अवश्य दीजिये | धन्यवाद |

Subscribe to:
Posts (Atom)